भारत की नयी छलांग, पीएसएलवी-सी 18 राकेट अंतरिक्ष में स्थापित

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के जांचे परखे ध्रवीय उपग्रह प्रक्षेपण वाहन (पीएसएलवी) ने 3 नैनो उपग्रहों- वेसलसैट-1(लक्जमबर्ग), एसआरएमसैट (एसआरएम विश्वविद्यालय, चेन्नई) और जुगनू (आईआईटी, कानपुर) को भी कक्षा में स्थापित किया है। इसरो प्रमुख के राधाकृष्णन ने कहा कि 4 उपग्रहों को सुबह 11 बजे पीएसएलवी की रवानगी के बाद 26 मिनट की अवधि में एक के बाद एक कक्षा में स्थापित कर दिया गया।
राधाकृष्णन ने इसे एक बड़ी सफलता करार दिया है। उन्होंने प्रक्षेपण के बाद वैज्ञानिकों से कहा कि पीएसएलवी-सी18 ने एक बड़ी सफलता अर्जित की। उन्होंने कहा कि पृथ्वी से 867 किलोमीटर की दूरी पर हमने जो करने की योजना बनायी थी उसमें सिर्फ 2 किलोमीटर का अंतर आया है। उन्होंने बताया कि इससे भारत अंतरिक्ष की कई तरह की जानकारियां जुटा सकेगा। इसमें मौसम को समझने में बहुत मदद मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications