लखनऊ में घर से भागे प्रेमी जोड़े को गोली मारी

Loving couple fired at Lucknow railway station
लखनऊ। राजधानी में दिन दहाड़े प्रेमी युगल को युवती के परिजनों ने गोली मार दी। रेलवे स्टेशन पर गोली मारने के बाद परिजन फरार हो गए जबकि गंभीर रूप से घायल प्रेमी-प्रेमिका को जीआरपी ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। फिलहाल दोनों खतरे से बाहर है। उधर जीआरपी घटना को संदिग्ध बता रही है, लेकिन जीआरपी अधिकारी इस बात को जवाब नहीं दे पा रहे हैं कि स्टेशन पर हथियार कैसे पहुंचा और गोली चलने के बाद रिवाल्वर चलाने वाला शक्स कहां चला गया।

हरदोई के सोनवा इलाके रहने वाले प्रेमी युगल महेश सोनी (25) व पारूल सिंह (19) एक दूसरे से प्यार करते हैं। दोनों ने घर से भाग कर विवाह करने की सोची और लखनऊ भाग आए। पारूल व महेश के अचानक घर से गायब होने के बाद पारूल के परिजनों ने हरदोई में युवती के अपहरण का मामला दर्ज कराया। पारूल के परिजनों ने आरोप लगाया कि महेश ने उनक बेटी का अपहरण कर लिया है, जिसके बाद पुलिस ने महेश के घर दबिश दी लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

महेश का कहना है कि पुलिस ने उसके परिजनों को प्रताडि़त करना शुरू कर दिया, जिसके बाद उसके ताऊ के लड़के ने महेश को फोन पर यह सूचना दी कि पुलिस ने उसके पिता को पकड़ ले गयी है। पुलिस द्वारा पिता को प्रताडि़त किए जाने की बात सुनकर महेश ने घर जाने की सोची। हरदोई जाने के लिए महेश पारूल के साथ चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचा तो उसकी नजर पारूल के घर वालों पर पड़ी जो दोनों की तलाश कर रहे थे। दोनों वहां से भाग निकले।

दोनों आलमनगर रेलवे स्टेशन पहुंचे और स्टेशन पर बैठे ट्रेन का इंतजार कर रहे थे उसे वक्त पारूल के चाचा अपने तीन साथियों के साथ मौके पर आ धमके। चाचा सुधीर ने दोनों प्रेमी युगल पर पीछे से गोली मार दी। गोली महेश के बाएं हाथ में तथा पारूल के दाहिने हाथ में लगी। पारूल ने पुलिस को बताया कि गोली उसके चाचा सुधीर ने मारी जिसके बाद दोनों जमीन पर गिर पड़े और हमलावर मौके से फरार हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+