पाकिस्‍तानी लड़की के प्रेम में फंस गया भारतीय युवक

amritsar
अमृतसर। पंछी, नदिया, पवन के झोंके, कोई सरहद ना इन्‍हें रोके... रिफूजी फिल्‍म का यह गीत प्रकृति को प्रेम से जोड़ता है, लेकिन फिल्‍में और हकीकत एक दूसरे से कहीं अलग होती हैं। भारत और पाकिस्‍तान के बीच बनी दीवार एक प्रेमी जोड़े के प्रेम में तब बाधा बन गया, जब आशिक अपनी महबूबा से मिलने के लिए सरहद पार कर रहा था। उसे सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने धर दबोचा और सलांखों के पीछे डाल दिया।

हुआ यूं कि पाकिस्तानी लड़की के प्यार में पागल एक भारतीय युवक ने मंगलवार को सीमा पार करने की कोशिश की, जिसके बाद वह संकट में फंस गया। अपनी साइकिल से अंतरराष्टीय सीमा पार करने की कोशिश में बीएसएफ के जवानों ने उसे पकड़ लिया। दिवानगी का एक नमूना अमृतसर मे देखा गया जहां एक युवक जेब मे मात्र 350 रूपये रखकर अपनी प्रमिका से मिलने के लिए सरहद पार करने की कोशीश में पकडा गया।

प्यार में सीमा लांघने की कोशिश कर रहा युवक पकड़ा गया बीएसएफ के डीआईजी पंकज ने कहा कि उत्तरप्रदेश के फरूखाबाद का रहने वाले 25 वर्षी अरविंदर कुमार साइकिल से सीमा पार कर लाहौर की अपनी प्रेमिका से मिलने की खातिर अमृतसर पहुंचा।युवती से उसकी दोस्ती इंटरनेट पर हुई थी। कुमार को रोरावाली गांव में बीएसएफ की 41वीं बटालियन ने पकड़ लिया।

पूछताछ के दौरान पाया गया कि कुमार के पास पासपोर्ट और वीजा सहित आवश्यक दस्तावेज नहीं हैं। अरविंदर ने कहा कि वह पाकिस्तान की लड़की से इंटरनेट के माध्यम से इश्क करने लगा था और आवश्यक कागजात के लिये प्रतीक्षा करने का धैर्य उसमें नहीं था। डीआईजी ने कहा कि जब उसे गिरफ्तार किया गया उस वक्त उसके पास एक मोबाइल फोन कुछ कपड़े और सिर्फ 350 रुपये थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+