सिब्‍बल ने अमेरिकी शिक्षण संस्‍थानों को दिया निमंत्रण

Kapil Sibal invites American Universities
भारत और अमेरिका के मध्य अपनी तरह की पहली शिक्षा शिखर बैठक के बीच भारत के मानव संसाधन मंत्री कपिल सिब्बल ने अमेरिका के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के भारत में अपने परिसर स्थापित करने का आग्रह किया और कहा कि इस गठजोड़ से बेहतर आर्थिक लाभ मिलेंगे। सिब्बल सिब्बल ने अमेरिका के उच्च शिक्षा संस्थानों के भारत के संस्थानों से गठजोड़ करने की जोरदार पैरवी करते हुए कहा कि उच्च शिक्षा के शीर्ष अमेरिकी संस्थानों के लिये यह समय भारत में शिक्षा के क्षेत्रा में आगे बढ़ने, एक साथ काम करने, संस्थान की स्थापना करने और लोगों तक पहुंचने का है।

कपिल सिब्‍बल ने माना कि भारत को भी अपनी पहुंच बनानी होगी और देश में अमेरिकी संस्थानों के आने के लिये माहौल बनाना होगा। सिब्बल ने यहां आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि आपके पास उच्च शिक्षा ढांचा है जो ज्ञान को आगे बढ़ाने में आगे है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास दुनिया के सबसे अच्छे शिक्षक हैं।

सिब्‍ब्‍ल ने अमेरिकी शिक्षण संस्‍थानों से कहा कि आपके लिये यह समय पहुंच बनाने, हमारे साथ सहयोग करने का है क्योंकि जिस प्रक्रिया के तहत आप भाग लेंगे वह सिर्फ हमारी समस्याओं को ही नहीं विश्वभर की समस्याओं को सुलझाने में मदद करेगी। मानव संसाधन मंत्री कपिल सिब्‍बल पहले ही भारत में विदेशी संस्‍थाओं को अपने संस्‍थान भारत में स्‍‍थापित करने के लिए आमंत्रित कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+