भारत पर हमले की योजना बना रहा है चीन: मुलायम
लखनऊ।
केन्द्र में कांग्रेस नीत संप्रग सरकार के कार्यकाल में देश का सीमा क्षेत्र सिकुड़ जाने का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने आज दावा किया कि चीन भारत पर हमले की योजना बना रहा है और उसने भारत के एक लाख वर्ग किलोमीटर से ज्यादा भू-क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है। श्री यादव ने समाजवाद के प्रणेता डॉ. राम मनोहर लोहिया की 45वीं पुण्यतिथि पर आयोजित एक समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा, जब-जब केन्द्र में कांग्रेस की सरकार आती है तब-तब देश की सीमाएं सिकुड़ने लगती हैं। id="toptextpromo">चीन
ने देश की एक लाख वर्ग किलोमीटर से ज्यादा जमीन पर कब्जा कर रखा है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को चीन की इस हिमाकत के बारे में काफी पहले ही आगाह किया था लेकिन उसे रोकने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई। यादव ने दावा किया कि सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने उन्हें बताया था कि चीन भारत पर हमले की योजना बना रहा है और केन्द्र को यह सूचना गम्भीरता से लेनी चाहिये। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>चीन
द्वारा भारत पर हमले की पूरी तैयारी कर लेने का दावा करते हुए यादव ने कहा जब उस सैन्य अधिकारी ने मुझे चीन की योजना के बारे में बताया, तो मैंने उनसे कहा कि वह इस बारे में प्रधानमंत्री समेत अपने उच्चाधिकारियों को बताए। इस पर उसने कहा कि मैं इस बारे में उन्हें बता चुका हूं।











Click it and Unblock the Notifications