इंटरनेट पर हिसार उपचुनाव का लाइव टेलीकास्ट

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि कोई मतदान प्रक्रिया को बाधित करने या गड़बड़ी का प्रयास करेगा तो उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा। सभी मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया की रिकॉर्डिग के लिए वीडियो कैमरे लगाए गए हैं। दो बूथों को इंटरनेट पर लाइव किया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे लोकसभा क्षेत्र के 1506 मतदान केंद्रों में से 90 प्रतिशत पर अर्द्धसैनिक बल तैनात किया गया है।
मतदान प्रक्रिया पर निगरानी रखने के लिए 300 से अधिक माइक्रो-आब्जर्वर तथा 100 से अधिक सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। मतदान प्रक्रिया समाप्त होने पर सभी वोटिंग मशीनें सुरक्षित स्ट्रांग रूम तक पहुंचाने के लिए सभी मतदान पार्टियों के साथ केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल तैनात रहेगा। इसके लिए नौ केंद्र बनाए गए हैं। इन पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। यहां पर 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था रखने के लिए सुरक्षा बल तैनात रहेगा। 6500 अधिकारी रखेंगे नजर चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए 6500 चुनाव अधिकारी व 19 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications