हिसार उपचुनाव के मैदान में दिखी नकली अन्ना टीम

इंडिया अंगेस्ट करप्शन के डॉ. कृष्ण मानव ने बताया कि गांव में सोमवार की शाम को एक राजनीतिक पार्टी का कार्यक्रम था। इस मंच पर स्वयं को दिल्ली यूनिवर्सिटी का विद्यार्थी व अन्ना टीम का सदस्य बताते हुए कुछ लोगों ने ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इन युवाओं ने कुछ इस तरह के बयान दिया कि जिसका अन्ना टीम से कोई लेना देना नहीं है।
अन्ना टीम का कोई भी सदस्य आज तक राजनीतिक मंच से नहीं बोला और न ही भविष्य में बोलेगा। अगर कोई व्यक्ति स्वयं को अन्ना टीम का सदस्य बताते हुए राजनीतिक मंच से बोलता है तो उसका अन्ना टीम से कोई लेना-देना नहीं है। डॉ. मानव ने बताया कि बाद में मौके पर खड़े पत्रकारों ने जब उन युवाओं से सवाल किए तो वह भीड़ में गायब हो गए।












Click it and Unblock the Notifications