दिग्विजय ने पेश किये अन्ना-आरएसएस की दोस्ती के सबूत

Digvijay Singh
नई दिल्ली। कल तक अन्ना हजारे की तारीफ करने वाले कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने आज एक नयी बात कह कर सबको चौंका दिया है। हमेशा अन्ना हजारे के आंदोलन को आरएसएस से प्रेरित बताने वाले दिग्विजय सिंह ने आज अन्ना हजारे और आरएसएस की दोस्ती का सबूत पेश कर दिया ।

कांग्रेस महासचिव ने सबूत के तौर पर अन्ना को आरएसएस की तरफ से लिखी गई चिट्ठी पेश की है। ये खत आठ अप्रैल को आरएसएस की तरफ से अन्ना हजारे को भेजी गई थी। ये चिट्ठी आरएसएस के सह संघचालक भैयाजी जोशी ने लिखी थी, जिसमें उन्होंने साफ तौर पर लिखा है कि वो और उनका संघ दोनों ही अन्ना के साथ है।

दिग्विजय सिंह ने अपने खत में लिखा है कि अन्ना जी आप हमेशा इस बात से इंकार करते हैं। लेकिन हो सकता है कि ये बात आपको आपकी टीम से ही ना बताया गया हो। आपकी टीम आरएसएस के साथ मिली हुई है। देखना दिलचस्प होगा कि अन्ना की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है और वो इस चिठ्ठी का क्या जवाब देते हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+