दिल्ली: ट्राली में दबकर डीयू की दो छात्राओं की मौत

गौरतलब है इस इलाके में परिवहन की कोई व्यवस्था नहीं है। यहां के स्टूडेंट ट्रैक्टर के जरिए ही आधी यात्रा पूरी करते हैं। परिवहन व्यवस्था को लेकर मुहल्ले के लोगों ने हंगामा भी किया। उत्तम नगर निवासी रतनलाल की दो बेटियां अंजली और दीपिका कैर गांव स्थित डीयू की भगनी नवोदिता कॉलेज के बीकॉम फर्स्ट ईयर की छात्रा हैं। मंगलवार सुबह दोनों कॉलेज जा रही थीं। इनके साथ सागरपुर निवासी सहेली प्रीति
शर्मा भी थी। कॉलेज जाने के लिए तीनों ने बाबा हरिदास नगर में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक से लिफ्ट ली। तीनों ट्रॉली में बैठने की बजाय ट्रैक्टर और ट्रॉली को जोड़ने वाली जगह पर खड़ी हो गईं। कुछ दूर चलने पर चालक ने तेज रफ्तार ट्रैक्टर को मोड़ दिया। जिससे तीनों ट्रॉली के पहिये के नीचे आकर जख्मी हो गईं। अस्पताल में डाक्टरों ने अंजली और प्रीति कोमृत घोषित कर दिया, जबकि दीपिका का उपचार चल रहा है। वहीं नाराज परिजनों ने कॉलेज जाने के लिए परिवहन व्यवस्था नहीं होने को हादसा का वजह बताया। लोगों का आरोप है कि कॉलेज तो बना दिया गया है लेकिन इस तक पहुंचाना काफी टेढ़ी खीर है।
उधर, कोतवाली इलाके में मंगलवार दोपहर ट्रक पलटने से मैकेनिक सिम्मा (45) की मौत हो गई। ट्रक का एक्सल टूटने से मैकेनिक मरम्मत कर रहा था। पुलिस ने करीब आधे घंटे के बाद सिम्मा को निकाला। सिम्मा का वर्कशॉप मोरी गेट इलाके में है। जानकारी के मुताबिक एक ट्रक मथुरा से आलू लेकर आजादपुर मंडी जा रहा था। देर रात सलीमगढ़ बाइपास के पास ट्रक का एक्सल टूट गया। चालक ने सुबह मैकेनिक सिम्मा को बुलाकर लाया था। सिम्मा जैक लगाकर मरम्मत कर रहा था तभी ट्रक पलटने से मैकेनिक दब गया।












Click it and Unblock the Notifications