दिल्‍ली में 2 लड़कियों ने नौकरानी बनकर उड़ाए 4 लाख

Delhi: Young girls duped in the name of maid
दिल्ली (ब्यूरो)। ठगी का एक और तरीका सामने आया है। अगर आप के घर में कोई महिला आए और कहे कि आपकी नौकरानी ने मुझे काम करने के लिए भेजा है तो सावधान हो जाइए। मयूर विहार में दो युवतियां एक मकान में पहुंची और कहा कि आज आपकी नौकरानी सोनी पर छुट्टी पर है और उसने हमें काम करने के लिए भेजा है। काम करके वे चली गई। थोड़ी देर सोनी आ गई उसने कहा मैने किसी को नहीं भेजा। फिर घर में जांच शुरू हुई पता चला चार लाख के जेवर गायब है।

मयूर विहार में इसी तरह दो युवतियों ने एक परिवार को लाखों का चूना लगा दिया। वरिष्ठ अधिकारियों के दखल पर तीन माह बाद एफआईआर दर्ज हुई। अदिति (21) 136 एच, पॉकेट-4, मयूर विहार फेज-1 में रहती है। अदिति के पिता गोल्डी कोहली और मां दोनों नौकरी करते हैं। मामला 18 जुलाई 2011 का है। अदिति सुबह घर में अकेली थी। तभी दो युवती पहुंचीं।

दोनों ने कहा कि आज उनकी नौकरानी सोनी छुट्टी पर है। उसने हमें यहां काम पर भेजा है। अदिति ने दोनों को काम करने को कहा। दोनों झाड़ू-पोंछा करने चली गई। इसके बाद सोनी आ गई। सोनी ने बताया कि उसने किसी को नहीं भेजा। अदिति ने घर की जांच की तो करीब चार लाख के जेवरात गायब थे। अदिति ने इसकी सूचना पिता को दी। शिकायत पर पुलिस घर आ गई। गोल्डी ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के कहने के बाद मामला दर्ज हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+