ब्रिटिश सुरक्षा बलों ने छुड़ाया जहाज, लुटेरे गिरफ्तार

British Security forces extricate Cargo
ब्रिटेन के विशेष सुरक्षा बल ने एक नाटकीय कार्रवाई करते हुए आज अगवा इतालवी पोत पर धावा बोल दिया और बंधक बनाए गए छह भारतीयों सहित कुल 23 लोगों को मुक्त करा लिया। इटली के विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने ब्रिटिश बलों की इस कार्रवाई की पुष्टि की करते हुए संतोष जताया। कल सोमालियाई लुटेरों ने पोत को अगवा कर लिया था। पोत डीएलेसियो समूह का था।

इतालवी समाचार एजेंसी अनसा ने खबर दी है कि पोत को अगवा करने वाले सभी 11 लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस पोत पर चालक दल के कुल 23 सदस्य थे। इनमें छह भारतीय और शेष इटली एवं यूक्रेन के नागरिक थे। पोत पर लौह पदार्थ लादा गया था। इटली का यह पोत लिवरपूल में रुकने वाला था और फिर उसे वियतनाम रवाना होना था।

सोमालियाई डाकुओं द्वारा किसी पानी के जहाज को अगवा करने की यह पहली घटना नहीं है। कुछ महीने पहले इन डाकुओं ने एक जहाज को अपनी गिरफ्त में ले लिया था। जिसमें कई पाकिस्‍तानी और भारतीय मूल के नागरिक मौजूद थे। इन लोगों को छोड़ने के बदले इन डाकुओं ने फिरौती की मांग की थी। फिरौती की रकम अदा करने के बाद ही इन लोगों को रिहा कराया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+