आडवाणी की रथयात्रा दूसरे दिन रही सुर्खियों से परे
भ्रष्टाचार
के खिलाफ कांग्रेस को घेरने के लिए शुरू हुई भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ट नेता लाल कृष्ण आडवाणी की रथ यात्रा दूसरे दिन में प्रवेश कर गई है। उनकी यह यात्रा शुरुआत से ही विवादों में रही है। उन्हें अपनी ही पार्टी के वरिष्ट नेताओं का पूर्ण सहयोग नहीं मिल पाया है। इसके अलावा कांग्रेस ने भी उनकी रथयात्रा पर जमकर निशाना साधा है। इस यात्रा में संघ ने भी उनका साथ नहीं दिया है। id="toptextpromo">आडवाणी
की रथ यात्रा बिहार से शुरू होकर दूसरे दिन उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर गई। यहां उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने अपने चिर परिचित अंदाज में उन्हें राज्य में कोई भी सभा करने की अनुमति नहीं दी। दरअसल अपनी इस रथ यात्रा के दौरान लाल कृष्ण आडवाणी ने उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के मुगलसराय में सभा करने की अनुमति राज्य सरकार से मांगी थी। जिसपर मायावती ने इस यात्रा के राज्य में पहुंचने पर एन मौके पर इसकी मंजूरी नहीं दी। जिस वजह से आडवाणी यहां कोई सभी नहीं कर पाए। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>अपनी
यात्रा के दौरान आडवाणी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और यूपीए सरकार को अब तक की सबसे भ्रष्टतम सरकार करार दिया। इसी दौरान आज जब आडवाणी की रथयात्रा पटना से आरा इलाके की तरफ जा रही थी उसी समय यह एक पुल में फंस गई। जिस वजह से उनके वाहन का पिछला हिस्सा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। फिलहाल दूसरे दिन आडवाणी की रथयात्रा उतनी सुर्खियां नहीं बटोर पाया।











Click it and Unblock the Notifications