मजदूरी मांगने पहुंची महिला की कर दी हत्या
मथुरा।
उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में आज एक बिल्डर के सुपरवाइजर ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मजदूरी के पैसे मांगने आई एक महिला मजदूर की ईंट- पत्थर व सारिया से प्रहार कर हत्या कर दी। अन्य मजदूरों ने उसे मौके पर ही पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। id="toptextpromo">मथुरा
में मजदूरी के पैसे मांगने पहुंची महिला की नृशंस हत्या पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना हाईवे क्षेत्र में गोवर्धन चौराहे पर एक बहुमंजिला इमारत में काम चल रहा था। वहां कार्यरत एक सुपरवाइजर सुनील से एक महिला मजदूर जहां आरा उर्फ जन्नत निवासी खामनी मंगलवार को अपने पिछले काम की मजदूरी मांगने आई थी। सुनील उसे अपने दो साथियों के साथ निर्माणाधीन इमारत की पांचवीं मंजिल पर ले गया और वहां उसकी हत्या कर दी। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>
महिला
पुलिस द्वारा दूसरे आरोपी की तलाश जारी है वही मजदूरो मे काफी आक्रोश देखा गया है उन्होने बिल्डिंग का काम बंद कर दिया है। आखिर कब तक इस समाज में मजदूरो को उनके अधिकारो से वंचित रहना पडेगा।












Click it and Unblock the Notifications