यूपी में बिहार से सटे जिलों में प्रत्‍याशी खड़े करेंगे नीतीश

Nitish Kumar
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न पार्टियों में तालमेल का दौर शुरू हो गया है। बिहार की सीमा से सटे इलाकों में मजबूत पकड़ रखने वाले जदयू ने भाजपा के साथ गठबन्धन करते हुए तीस सीटों पर चुनाव लडऩे की घोषणा की है।

आगामी फरवरी में संभावित विधानसभा में चुनाव में जनतादल यूनाइटेड, (जदयू) पूर्वी उत्तर प्रदेश में बिहार की सीमा से सटे इलाकों के विधानसभा क्षेत्रों पर अपनी पकड़ का फायदा उठाना चाहता है। जदयू महासचिव अरूण श्रीवास्तव ने कहा है कि पार्टी भाजपा के साथ चुनाव में गठबंधन करेगी। गठबंधन पर दोनों दलों के नेताओं के बीच सहमति है।

बहरहाल इन दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर कोई खास सहमति नहीं बनी है लेकिन जदयू ने कम से कम तीस सीटों पर चुनाव लडऩे की मंशा जाहिर की है। जदयू महासचिव ने कहा कि उनकी पार्टी का खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के बिहार की सीमा से सटे जिले बलिया, देवरिया, आजमगढ, कुशीनगर, गोरखपुर और वाराणसी में पार्टी का खासा प्रभाव है।

श्रीवास्तव ने कहा पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में पार्टी के प्रत्याशी को बिहार में पार्टी की सरकार होने और मु यमंत्री कुमार के किये अच्छे काम का भी फायदा मिलेगा। उन्होंने उ मीद जतायी कि चुनाव बाद किसी भी दल को बहुमत न मिलने की स्थिति में गठबन्धन की ही सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव में प्रत्याशियों के लिये लगातार आवेदन मिल रहे हैं लेकिन जदयू ने तय किया है कि वह स्वच्छ छवि वालों को ही उ मीदवार बनायेगा। किसी अपराधी छवि वालों को पार्टी टिकट नहीं देगी। श्रीवास्तव के मुताबिक पार्टी लगभग उ मीदवार तय कर चुकी है लेकिन दीपावली के बाद प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी। उन्होंने कहा कि जदयू पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश की कुछ सीटों पर भी दावेदारी करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+