जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा नहीं: पाकिस्तान

संयुक्त राष्ट में पाकिस्तान के उप स्थायी प्रतिनिधि रजा बशीर तरार ने कहा दक्षिण एशिया में जम्मू कश्मीर के लोगों के खुद फैसला करने के अनन्य अधिकार को सुरक्षा परिषद के कई प्रस्तावों में स्वीकार किया गया है। उपनिवेश खत्म करने का संयुक्त राष्ट का एजेंडा जम्मू कश्मीर विवाद के निपटारे के बिना अधूरा है। बहरहाल उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर विवाद के शांतिपूर्ण हल के लिए प्रतिबद्ध है जिससे दक्षिण एशिया में चिर शांति और स्थिरता आएगी।
पाकिस्तान के वक्तव्य के जवाब में भारतीय राजनयिक आर रविंद्रन ने कहा कि जम्मू कश्मीर पर पाकिस्तानी अधिकारी का दिया बयान गैरजरूरी है और समिति के काम में बिल्कुल अप्रासंगिक है। गौरतलब है कि आजादी के बाद से ही जम्मू और कश्मीर भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद चल रहा है। पाकिस्तान यहां आतंकवाद को भी बढ़ावा देता रहा है।












Click it and Unblock the Notifications