अफगान में सेना कैदियों का कर रही उत्‍पीड़न: रिपोर्ट

खुफिया सेवा और पुलिस अधिकारियों द्वारा अफगानिस्तान में हिरासत में लिए गए लोगों का व्यवस्थित ढंग से यातना दी जाती है लेकिन यातना देना यहां कोई संस्थागत अथवा सरकारी नीति नहीं है। अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट सहायता मिशन (यूएनएएमए) ने अपने रिपोर्ट में कहा है कि राष्टीय सुरक्षा निदेशालय (एनडीएस) और अफगान राष्टीय पुलिस (एएनपी) में रखे गए लोगों की कलाई में जंजीर अथवा दूसरे उपकरण से जकड़ कर दीवार, छत आदि में बांध दिया जाता है और रबर पाइप, बिजली केबल से पैर के तलवों पर मारा जाता है।

यूएनएएमए के मुताबिक 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों का भी अधिकारियों ने उत्पीड़न किया। व्यवस्थित उत्पीड़न के तहत बिजली के झटके, जननांगों पर चोट करना, लगातार खड़े करके रखना और यौन अत्याचार की धमकी दी जाती है। इस रिपोर्ट को अक्तूबर 2010 से अगस्त 2011 के बीच हिरासत में लिए गए 379 व्यक्तियों और 22 प्रांतों में एनडीएस और एएनपी में सजा काट रहे 47 लोगों के व्यापक साक्षात्कार के बाद तैयार किया गया है।

मिशन को इस बात के ठोस प्रमाण मिले कि 125 हिरासत में लिए गए लोगों अथवा हिरासत में और पूछताछ में शामिल 273 व्यक्तियों में से 46 प्रतिशत के साथ एनडीएस के अधिकारियों ने उत्पीड़न वाले पूछ-ताछ तकनीक का इस्तेमाल किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि एनडीएस अधिकारियों ने हिरासत में लिए गए तकरीबन सभी लोगोंं का उत्पीड़न किया। एेसा सूचना हासिल करने अथवा जुर्म स्वीकार करने के लिए की गई पूछ-ताछ कि दौरान किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+