हरियाणा: टीम अन्ना को ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका

Social activist Anna Hazare
हिसार। 13 अक्टूबर को हिसार उपचुनाव में टीम अन्ना द्वारा ईवीएम पर संदेह जताया जा रहा है जिसके फलस्वरूप टीम ने चुनाव से पूर्व ईवीएम की पूरी जांच करने की मांग की है। इसके अलावा किसी भी प्रकार की हेराफेरी रोकने के लिए पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध करने की मांग की। टीम अन्ना ने सोमवार को हिसार लोकसभा क्षेत्र के हांसी, आदमपुर, उकलाना व बरवाला विधानसभा क्षेत्र में जनलोकपाल बिल के पक्ष में प्रचार अभियान चलाया और कांग्रेस की खिलापत करने की अपील की। पूर्व आईपीएस किरण बेदी भी टीम अन्ना से आ जुड़ीं।

इससे पूर्व अरविंद केजरीवाल व मनीष सिसौदिया समेत कई सदस्य जनसंपर्क अभियान चलाए हुए थे। उकलाना में केजरीवाल ने कहा कि देश में भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए जनलोकपाल बिल लाना जरूरी है और इसके लिए कांग्रेस को हराना जरूरी है। अन्ना कांग्रेस के खिलाफ नहीं है परंतु कांग्रेस ने अन्ना के जनलोकपाल बिल को संसद में पास करने से इंकार कर दिया है।

किरण बेदी ने लोगों से आग्रह किया कि एक एक वोट को डालें अन्यथा भ्रष्टाचारी लोग अपने खाते में वोट डाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमने मुख्य चुनाव आयोग से हिसार में मतदान के दिन पूरी सुरक्षा एवं ईवीएम की पूरी तरह जांच करवाने की मांग की है ताकि हेराफेरी का सवाल ही न हो। आदमपुर में टीम अन्ना ने कहा कि हम कांग्रेस का विरोध इसलिए कर रहे है क्योंकि उसकी नीयत ठीक नहीं है।

बरवाला में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हिसार संसदीय क्षेत्र की जनता के सहयोग से सरकार ने अगर जन लोकपाल बिल पास कर दिया तो हिसार का नाम इतिहास में स्वर्ण अक्षर में लिखा जाएगा। वह अन्ना चौक पर इंडिया अगेंस्ट करप्शन द्वारा आयोजित जनसभा में बोल रहे थे। मनीष सिसोदिया ने कहा कि कांग्रेस को एक भी वोट न दें। हांसी में किरण बेदी ने कहा कि यदि देश को भ्रष्टाचार व महंगाई से मुक्ति दिलाना चाहते हो तो प्यार से बिना कोई हिंसा किए कांग्रेस के हाथ का बटन नहीं दबाना, जन लोकपाल बिल लागू हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+