यूपी में प्रिंसिपल ने महिला प्रधान को पीटा, कपड़े फाड़े

Jaslesh
प्रबुद्धनगर (विकास शर्मा की रिपोर्ट)। प्रदेश की मुख्यमंत्री महिला भी हैं और दलित भी, बावजूद इसके जनपद की दलित महिलाओं पर अत्याचारों और अपराधों की घटनायें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में जनपद से एक हिस्सा अलग कर प्रबुद्धनगर बनाकर वाहवाही लूटते हुए मुख्यमंत्री मायावती ने मंच से यह घोषणा की थी कि अब कानून व्यवस्था इस कारण सुदृढ़ होगी, लेकिन हाल-फिलहाल ऐसा कुछ होता नहीं दिख रहा है। शनिवार को क्षेत्र के ग्राम कमालपुर की महिला प्रधान के साथ गांव के ही प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य ने न केवल मारपीट की, बल्कि उसके कपड़े तक फाड़ डाले। विशेष यह है कि जब महिला थाने में इस पूरे मामले की शिकायत लेकर पहुंची, तो बजाये कार्रवाई के थानाध्यक्ष समझौता करवाने में जुट गये।

जनपद प्रबुद्धनगर के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर की महिला प्रधान जसलेश शनिवार की दोपहर गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे-मील की व्यवस्था देखने गयी थी। उन्हें किसी ने जानकारी दी थी कि यहां खाना नहीं बन रहा है। वहां जाने पर यह सूचना सही साबित हुई। इस पर प्रधान जसलेश ने प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार से कहा कि खाना बनाया जाये, तो प्रधानाध्यापक ने स्पष्ट तौर पर यह कहकर खाना बनाने से मना कर दिया कि खीर बनेगी तो ही खाना बनेगा।

इस पर महिला प्रधान जसलेश ने कहा कि इस समय दूध की व्यवस्था नहीं हो सकती, इसलिये हलवा बना लिया जाये। हलवे के घी हेतु महिला प्रधान यह कहकर वहां से बैंक में रुपये निकलवाने चली गयी कि तब तक वे भोजन की व्यवस्था करें। वापिस आने पर प्रधान जसलेश ने देखा कि प्रधानाध्यापक पर उनके कहे का कोई प्रभाव पड़ा था, इसलिये उन्होंने खाना बनाने की व्यवस्था नहीं की। जब प्रधान जसलेश ने प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार की इस उदासीनता पर नाराजगी जतायी, तो प्रधानाध्यापक प्रवीण तैश में आ गये।

प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार ने आव देखा न ताव, बराबर से गुजर रहे एक चरवाहे की लाठी छीन महिला प्रधान को पीटना शुरू कर दिया। इस मारपीट में महिला प्रधान के कपड़े तक फट गये। चरवाहा लतीफ ने जब बीच-बचाव करने का प्रयास किया, तो प्रधानाध्यापक ने उसको भी नहीं बख्शा। प्रधानाध्यापक की पिटाई से घायल प्रधान जसलेश उस समय और आहत हुई, जब वह उक्त प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लेकर थाने में पहुंची, तो बजाये इस गंभीर शिकायत पर आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई करने के थानाध्यक्ष समझौता कराने में ज्यादा रूचिकर दिखे। समाचार लिखे जाने तक महिला प्रधान के साथ दर्जनों ग्रामीण थाने में ही जमा थे और पीडि़त महिला प्रधान कार्रवाई न होने की दशा में आला अधिकारियों के पास जाने की चेतावनी दे रही थी।

लेखक परिचय- विकास शर्मा, प्रबुद्धनगर में स्‍वतंत्र पत्रकार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+