कसाब की अपील पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

गौरतलब है कि 26 नवंबर 2008 को मुंबई में आतंकवादी हमला हुआ था जिसमें करीब डेढ़ सौ लोगों की मौत हो गई थी। पाकिस्तानी हमलावरों में एकमात्र जीवित पकड़े गए अभियुक्त अजमल आमिर कसाब को मई 2010 में मुंबई की विशेष अदालत ने फांसी की सजा सुनाई थी। गत 21 फरवरी को बंबई हाईकोर्ट ने उसकी फांसी पर मुहर लगा दी थी।कसाब पर एटीएस चीफ हेमंत करकरे के अलावा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अशोक कामटे और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी विजय सालस्कर की हत्या का भी आरोप है।












Click it and Unblock the Notifications