पूरे देश में इस्‍तेमाल कर सकेंगे एक ही नंबर

Now no roaming all over Country: Sibal
दिल्‍ली। ये खबर उन लोगों के लिए अच्‍छी खबर है जो एक राज्‍य से दूसरे राज्‍य तक आते-जाते हैं। पहले ऐसे लोगों को रोमिंग से काफी नुकसान होता था। उपभोक्‍ताओं की इन मुश्किलों को हल करने के लिए दूरसंचार मंत्रालय ने एक अहम कदम उठाया है। जिसके तहत अब उपभोक्‍ता पूरे देश में एक ही नंबर इस्‍तेमाल कर सकेंगे। पूरे देश में कहीं भी रोमिंग चार्ज नहीं कटेगा।

पहले उपभोक्‍ताओं को एक राज्‍य से दूसरे राज्‍य जाने पर इनकमिंग और आउटगो‍इंग पर रोमिंग लगती थी। इतना ही नहीं इसमें टैरिफ भी काम नहीं करते थे। दूरसंचार मंत्रालय ने उपभोक्‍ताओं को इन मुश्किलों से राहत दिलाते हुए नियमों में बदलाव किया है। दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्‍बल ने इस नई योजना की घोषणा करते हुए बताया कि जल्‍द ही रोमिंग चार्ज से उपभोक्‍ताओं को छुटकारा मिल जाएगा।

रोमिंग हटाने के अलावा दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्‍ब्‍ल ने पूरे देश में नंबर पोर्टेबिलिटी को लागू करने के लिए प्रस्‍ताव भी केबिनेट में भेजा। अगर ये दोनों प्रस्‍ताव पास हो जाते हैं तो कोई भी पूरे देश में एक ही नंबर इस्‍तेमाल कर सकता है। इसके अलावा उपभोक्‍ताओं को रोमिंग चार्ज भी नहीं देना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+