बिजली रूला रही दिल्ली वालों को खून के आंसू
दिल्ली
(ब्यूरो)। दिल्ली वालों को विगत पांच दिनों से बिजली खूब रूला रही है। रविवार को तो हद हो गई जब दिल्ली के कई इलाकों अंधेरे में ही डूबे रहे और कई घंटे की अघोषित कटौती की गई। बताया जा रहा है कि कोयले और पानी की कमी से पावर प्लांट करीब 1000 मेगावॉट कम बिजली पैदा कर पा रहे हैं जिससे बिजली कंपनियों को जरूरत के मुताबिक बिजली नहीं मिल रही है। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली के उत्तम नगर, ओम विहार, मोहन गार्डन, ककरौला, ख्याला व रघुवीर नगर इलाके में चार से पांच घंटे बिजली कटौती हो रही है। वहीं पालम, राजनगर, साध नगर, सागरपुर व महावीर एन्क्लेव में छह-छह घंटे बिजली कटौती हो रही है। गनीमत यह है कि बिजली कटौती रोटेशन के अनुसार हो रही है। कॉलोनियों में 24 घंटे में चार से छह बार बिजली गुल होती है। रात में भी घंटों बिजली कटी रहती है। id="toptextpromo">सूत्रों
ने बताया कि दिल्ली को एनटीपीसी के दादरी प्लांट से 1400 मेगावॉट बिजली मिलनी चाहिए, लेकिन सिर्फ 800 मेगावॉट बिजली ही मिल पा रही है। पावर प्लांट को कोयला नहीं मिल पा रहा है जिससे बिजली उत्पादन कम हो रहा है। कोयले की कमी की वजह से एनटीपीसी के सिंगरौली, फरक्का, कहलगांव और दादरी पावर प्लांट्स में बिजली उत्पादन काफी घट गया है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>दिल्ली
को सिर्फ एनटीपीसी से ही नहीं बल्कि खुद के पावर प्लांट से भी पूरी बिजली नहीं मिल रही है। बदरपुर गैस टर्बाइन प्लांट और राजघाट यूनिट से सिर्फ 690 मेगावॉट बिजली ही मिल पा रही है, जबकि करीब 1100 मेगावॉट बिजली मिलनी चाहिए। इन दोनों प्लांट में पानी की कमी की वजह से बिजली उत्पादन प्रभावित हुआ है। दोनों प्लांट्स को आगरा कनाल से पानी मिलता है। यह पानी कूलिंग के लिए इस्तेमाल होता है। लेकिन कनाल बंद होने से पानी नहीं मिल पा रहा।











Click it and Unblock the Notifications