देश की समस्याओं के लिए कांग्रेस जिम्मेदार: मुलायम
लखनऊ।
देश में आंतकवाद व महंगाई प्रमुख समस्या बन चुकी है। इसके साथ ही अन्य समस्याएं भी बढ़ती जा रही है। सपा ने इन सभी समस्याओं के लिए कांग्रेस को मुख्य रूप से जि मेदार ठहराया है। id="toptextpromo">समाजवादी
पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कांग्रेस को इन समस्याओं के लिए दोषी करार देते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी भी देश के हित के बारे में नहीं सोचा। यही कारण है कि विभिन्न समस्याएं बढ़ती ही जा रही है। मुलायम ने कहा कि कांग्रेस ने देश ही नहीं प्रदेश में भी लंबे समय तक राज किया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी पर सा प्रयायिकता फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इन दोनों की पार्टियों का चरित्र षडयंत्रकारी है। सपा को देश हित राजनीति करने वाली पार्टी बताते हुए उन्होंने कहा कि सपा हमेशा से ही परिवर्तन की लड़ाई लड़ती रही है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>सपा
प्रमुख से बसपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सामने गंभीर संकट है, बसपा सरकार में कोई सुरक्षित नहीं है। यहां ऊपर से नीचे तक लूट का साम्राज्य है। बसपा राज को कुशासन बताते हुए यादव ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है और संवैधानिक संस्थायें नष्ट की जा रही हैं। मायावती पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सच तो यह है कि लोकतंत्र में तानाशाही के लिए कोई स्थान नहीं है वहीं मुख्यमंत्री का आचरण संविधान के विपरीत है। वह प्रदेश हित में नहीं बल्कि बदले की भावना ने कार्य कर रही हैं।











Click it and Unblock the Notifications