आडवाणी का रथ नहीं जाएगा जयप्रकाश के गांव

Bharatiya Janata Party veteran Lal Krishna Advani
दिल्ली (ब्यूरो)। देश को भ्रष्टाचार व महंगाई के खिलाफ जनचेतना जगाने के लिए रथयात्रा पर सवार होने जा रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का जन चेतना रथ अब जेपी के गांव सिताबदियारा में नहीं बल्कि छपरा से रवाना होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। एनडीए के बिहार के संयोजक व पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने बताया कि बारिश व जलजमाव के चलते सड़क की स्थिति ठीक नहीं है। इससे जनचेतना रथ का सिताबदियारा तक पहुंच पाना संभव नहीं लगता। लिहाजा अब मुख्यमंत्री 11 अक्टूबर को पूर्वाह्न बस को छपरा में हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। उन्होंने साफ किया कि पूर्व घोषित कार्यक्रम यथावत है, मुख्यमंत्री सिताबदियारा में आयोजित जनसभा में भी शिरकत करेंगे। उसके बाद वहां से वे छपरा जाएंगे और रथ को रवाना करेंगे।

वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि देश भर में उनकी भ्रष्टाचार विरोधी जनचेतना यात्रा के दौरान विदेश में अवैध तरीके से जमा काले धन को भारत में वापस लाने का मुद्दा प्रभावी तरह से रहेगा। अपनी यात्रा के माध्यम से वह देश को जगाने का प्रयास करेंगे और यह बताएंगे कि दुनिया में पहले नंबर का देश बनने के लिए भारत के पास प्रचुर संसाधन और क्षमताएं हैं। उन्होंने कहा, मैं अपनी जनचेतना यात्रा के दौरान देश में व्याप्त भ्रष्टाचार, महंगाई और अत्यधिक गरीबी के मुद्दे को उठाऊंगा। इसके अलावा विदेश में जमा काले धन का मुद्दा भी प्रभावी तरह से छाया रहेगा। आडवाणी ने अपने आवास पर दिल्ली के ग्रामीण इलाकों के लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही। 11 अक्टूबर से शुरू हो रही आडवाणी की यात्रा से पहले उनके सम्मान के लिए समारोह का आयोजन किया गया था। आडवाणी ने कहा, पिछले कई साल से मैं कहता आ रहा हूं कि विदेशी बैंकों में खासतौर पर स्विट्जरलैंड में बड़ी मात्रा में काला धन जमा है। उन्होंने पूर्ववर्ती राजग शासन का जिक्र करते हुए कहा कि स्विस अधिकारियों के साथ विषय को उठाया गया था लेकिन स्विस सरकार ने अपने बैंकिंग गोपनीयता कानूनों के चलते जानकारी देने या धन वापस करने में असमर्थता जताई थी। आडवाणी ने कहा, लोग अकसर हमसे पूछते हैं कि छह साल तक जब हम सत्ता में थे तो काले धन के बारे में हमने क्या किया। मैं उन्हें बताता हूं कि इससे पहले स्विस सरकार ने कभी हमें सूचना की अनुमति नहीं दी। हालांकि अमेरिका और यूरोपीय देशों के दबाव के कारण कानूनों में बदलाव किया गया और स्विट्जरलैंड ने इन खातों का ब्योरा देने की मंजूरी दे दी।

जनचेतना यात्रा की थीम सांग लांच

आडवाणी की यात्रा की सफलता के लिए पार्टी संगठन के साथ यात्रा टीम भी पूरे जोश से जुटी है। इस यात्रा में रॉक संगीत में ढला आडवाणी व राजा हसन के गाए थीम सांग से युवाओं को जोड़ने की भरपूर कोशिश रहेगी। आडवाणी की यात्रा के लिए उनकी यात्रा टीम ने रॉक संगीत पर थिरकता थीम सांग अब बस पेश किया है। बालीवुड निर्माता-निर्देशक मणिशंकर के निर्देशन में राजा हसन ने इसे गाया है। इसकी शुरुआत और अंत में आडवाणी ने खुद कुछ लाइनें गाकर इसे प्रभावी बनाया है। आडवाणी ने इसकी शुरुआत ..हजारों करोड़ रुपये इस देश का विदेशी बैंकों में सड़ रहा है। और वो कह रहे हैं कि देश आगे बढ़ रहा है। के साथ की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+