हिसार में दिखी अन्नागीरी, एलसीडी पर दिखाई अन्ना की सीडी

Anna's video to hit Hisar ahead of by-election
हिसार। हिसार संसदीय क्षेत्र में जमी टीम अन्ना के अहम सदस्य व आरटीआई कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाएं। एकजुटता का परिचय दें और शतप्रतिशत मतदान करें। टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में तीन दिन का समय मांगते हुए कहा कि सोमवार से तीन दिन तक घर-घर जाकर जनलोकपाल बिल के लिए समर्थन जुटाएं। देर शाम टीम अन्ना ने रेड स्क्वेयर मार्केट मैदान में जनसभा के दौरान लोगों का एलसीडी पर अन्ना हजारे की सीडी दिखाई गई और आह्वान किया गया कि हर शक्स इस सीडी को देखने व बांटने का काम करे।

अन्ना हजारे के सहयोगियों ने रविवार को बवानीखेड़ा के शहीद गुलाब सिंह पार्क, मोहल्ला सैनियान, मदनलाल ढींगड़ा मैदान, नलवा, बवानीखेड़ा, सिसाय, आजाद नगर, कटला रामलीला मैदान में भी सभा की। यहां अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आपका वोट कांग्रेस के खिलाफ जाएगा तो जनलोकपाल विधेयक का समर्थन पुख्ता होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि 10 व 12 अक्टूबर तक घर-घर जाकर जन लोकपाल बिल के लिए समर्थन जुटाएं। देश की समृद्धि के लिए जेल भरने की जरूरत पड़े तो भी पीछे नहीं हटें।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि 13 अक्टूबर को शत प्रतिशत मतदान करें, ताकि सरकार के पास घोटाला करने का अवसर न बचे। केजरीवाल ने कहा कि लाला लाजपत राय ने भी देश की आजादी के लिए हिसार से आंदोलन की शुरुआत की थी। अब अन्ना जनलोकपाल बिल के लिए आंदोलन की शुरुआत हिसार से ही कर रहे हैं। सुषमा स्वराज के भाषण पर उन्होंने कहा कि टीम अन्ना किसी का समर्थन नहीं कर रही है। यहां मनीष सिसोदिया ने कहा कि यदि शीतकालीन सत्र में बिल पास नहीं हुआ तो हमारा अभियान उन राज्यों में भी जाएगा जहां जल्द विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

करोड़ों रुपए लूटने के बाद भी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कपिल सिब्बल व मनीष तिवारी सरीखे नेता गलती मानकर जनता से माफी मांगने के बजाय जनता की ही आवाज उठाने वाले अन्ना हजारे को भ्रष्ट बताकर नैतिकता की सभी हदें पार करते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अन्ना हजारे का जीवन पूरी तरह से पारदर्शी है और उन्होंने अपने जीवन में पहले देश की रक्षा की और अब सामाजिक कार्य कर लोगों की सहायता कर रहे हैं, जो कि सत्ता में रहने वाली सरकार को करना चाहिए।

केजरीवाल ने कहा कि जनलोकपाल बिल पास करने का बार-बार कोरा आश्वासन देकर कांगे्रस गत सात माह से टीम अन्ना व देश की जनता से धोखा करती आ रही है, लेकिन कांग्रेसी नेताओं को जब तक कोई तगड़ा झटका नहीं दिया जाता तब तक वे यूं ही धोखा देते रहेंगे। इसीलिए कांग्रेस को हिलाने व पटरी पर लाने के लिए ही टीम अन्ना अब जहां-जहां उपचुनाव होने हैं वहां-वहां कांग्रेस की खिलाफत करेगी और जनता के समक्ष कांग्रेस कार्यकाल में उनके मंत्रियों द्वारा किए गए घोटालों को सामने रखते हुए कांग्रेस को हरवाने की अपील करेगी ताकि कांग्रेस भविष्य में होने वाले आम चुनाव में होने वाली बुरी हार को प्रत्यक्ष आंकलन कर सके और उस खौफ से जनता के हित के लिए जनलोकपाल बिल को पास करने का कदम उठा सके। क्योंकि अन्ना हजारे व टीम अन्ना के सदस्यों द्वारा अनेक बार जनता के हितों की दुहाई देने के बाद भी अब तक कांग्रेस जनलोकपाल बिल पास कर लागू करने में अड़चनें ही डालती आई है ऐसे में वोट की चोट जैसा हथियार ही जनता को आजमाना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+