दीपावली पर आसमान छूएंगे सोने के दाम
मुंबई।
सोने के मूल्य को लेकर मार्केट में हलचल मची है विशेषज्ञ भी एकमत नही है। ऐसा सुनने में आ रहा है कि सोने में अभी तेजी का दौर जारी रहेगा और यह दिवाली तक 29,000 से 30,000 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर होगा। बांबे बुलियन एसोसिएशन ने यह राय जाहिर की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष पृथ्वीराज कोठारी ने प्रेट से कहा कि हमें उम्मीद है कि स्थानीय मांग की वजह से सोना दिवाली तक 29,000 से 30,000 रुपये प्रति दस ग्राम के बीच रहेगा। id="toptextpromo">कोठारी
ने कहा कि हेजिंग के लिए अभी भी सोने को सबसे बेहतर विकल्प माना जाता है। मुंबई में शनिवार को सोना स्टैंडर्ड का भाव 26,215 रुपये प्रति दस ग्राम रहा था। इसके उलट ब्रोकरेज फर्म माया आयरल ओर्स के चेयरमैन प्रवीण कुमार का मानना है कि लघु अवधि में घरेलू बाजार में सोने का भाव 25,970 से 26,460 रुपये प्रति दस ग्राम के दायरे में रहेगा। कुमार ने कहा कि अंतरराष्टीय बाजार में सोना 1,626 से 1,650 डालर प्रति औंस के दायरे में रहेगा। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>निवेशको
के पास नकदी की कमी की वजह से यह इससे नीचे की ओर रह सकता है। सितंबर में अंतरराष्टीय बाजार में सोना 1,923.7 डालर प्रति औंस के उच्च स्तर को छूने के अलावा 1,535 डालर प्रति औंस के निचले स्तर तक गया। रिण संकट और गहराने की वजह से भारी बिकवाली से इस बहुमूल्य धातु के दाम सितंबर के अंत में 11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,634 डालर प्रति औंस रह गए, जो अगस्त अंत तक 1,826 डालर प्रति औंस पर थे।











Click it and Unblock the Notifications