गडकरी ने दी मनमोहन सिंह को तीर्थ यात्रा की नसीहत

नई दिल्ली। जब से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीन गडकरी बनें हैं तब से ही वो अपने काम से ज्यादा अपनी फिसलती जुबान की वजह से चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर से वो कहते-कहते बहुत कुछ गये हैं देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को।

उन्होंने पीएम से इस्तीफा मांग डाला और कहा कि जो पीएम देश से भ्रष्टाचार खत्म नहीं कर सकता है उसे कुर्सी छोड़कर हरिद्वार, ऋषिकेश या स्वर्ण मंदिर चले जाना चाहिए और वहां जाकर भजन-कीर्तन करना चाहिए। ये बात गडकरी ने रविवार को हिसार लोकसभा उपचुनाव में हजकां-भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी कुलदीप बिश्नोई के चुनाव प्रचार में कहीं।

गडकरी की जुबान यही नहीं थमी उन्होंने मनमोहन सिंह को असहाय प्रधानमंत्री करार दिया। उन्होंने यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री से पूछा कि ग्रामीण व्यक्ति 26 रुपये में और शहरी 32 रुपये में कैसे गुजारा कर पाएगा। उन्होंने कहा कि एक लाख 76 हजार करोड़ रुपये का टू जी घोटाला एक मंत्री एक राजा नहीं कर सकता है, इसमें काफी बड़ी मछलियां शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+