ब्रिटेन में खाना पकाने के तेल से उड़ा पहला यात्री विमान
लंदन।
ब्रिटेन का एक विमान 232 यात्रियों को लेकर इतिहास में नाम दर्ज कराने के लिए उड़ा। बर्घिंघम से लानजारोत की उड़ान में खाना पकाने के तेल का इंधन के तौर पर इस्तेमाल किया गया। पिछले हफ्ते ब्रिटेन के एक हवाईअड्डे से उड़ा यह यात्री विमान जैंवइंधन का इस्तेमाल करने वाला पहला व्यावसायिक विमान बना। id="toptextpromo">डेली
मेल की खबर में बताया गया कि दो इंजन वाले बोइंग 757 विमान के इंधन में 50 फीसदी मिश्रण हाइड्रोसंस्करित इस्टर्स और फैटी एसिड का था जिसे खाना पकाने के तेल से तैयार किया गया था जबकि बाकी का 50 फीसदी जेट ए1 इंधन था। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>उड़ान
में इस्तेमाल किये जाने वाला यह तेल होटलों और रेस्त्राओ के रसोइयों से लिया गया और फिर उनका विशेष प्रशंस्करण हुआ। थामसन एयरवेज के उपभोक्ता सेवा मामलों के निदेशक कार्ल गिसिंग ने कहा कि जैंव इंधन सामान्य तौर पर इस्तेमाल किये जाने वाले इंधन की तुलना में पांच से छह गुना महंगे होते हैं लेकिन एयरलाइन राशि खर्च करने को तैयार है क्योंकि उसका भरोसा अक्षय जैवइंधन पर है।











Click it and Unblock the Notifications