कालेधन के मालिकों के नाम सार्वजनिक करे कांग्रेस: आडवाणी

Lal Krishna Advani
नई दिल्ली। कल से यानी मंगलवार से भाजपा की बहुचर्चित जनचेतना रथयात्रा शुरू होने जा रही है। इसी विषय पर अब से थोड़ी देर पहले भाजपा के वरिष्ट नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने प्रेसवार्ता की और जमकर कांग्रेस पर निशाना साधा। आडवाणी ने कहा कि उनकी रथयात्रा कल से बिहार में लोकनायक जय प्रकाश नारायण की धरती गांव सिताब दियारा से शुरू होगी। जिसको हरी झंडी दिखायेगें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।

आडवाणी ने कहा कि इस पूरी रथयात्रा के दौरान वो लोगों को भ्रष्टाचार मुद्दे पर जागरूक करेगें। उन्होंने कहा कि देश की बदतर हालत की जिम्मेदार कांग्रेस ही है। उसी की वजह से देश में घोटाले हो रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि केंद्र की मौजूदा यूपीए सरकार ही भ्रष्‍टाचार के लिए जिम्‍मेदार है और इसे लेकर देश के लोगों में काफी गुस्‍सा है।

एक बार फिर से काले धन के मुद्दे के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए आडवाणी ने कहा कि उन्हें ये तो नहीं पता कि काले धन में कौन लोग शामिल है लेकिन इतना तय है कि वो इस लिस्ट में कांग्रेस के काफी वरिष्ठ नेता शामिल हैं तभी तो वो कांग्रेस काले धन के मालिकों के नाम को उजागर नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि वो पहले भी मांग कर चुके हैं और आज भी करते हैं कि कांग्रेस इस मामले में श्वेतपत्र जारी करे।

वहीं उन्होंने अन्ना हजारे की सराहना करते हुए कहा कि उनका आंदोलन लोकतंत्र या संसदीय नियमों के खिलाफ नहीं है। हमारे पिछड़ेपन की वजह कुशासन है। मैं अपनी यात्रा के जरिये लोगों को यह बताना चाहता हूं कि देश में बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार दोनों की वजह मौजूदा सरकार कांग्रेस है।

पीएम पद के सवाल पर आडवाणी ने कहा कि ये काम पार्टी का है। जब वक्त आयेगा तो वो कोई उचित फैसला लेगी और वो मान्य होगा। यही नहीं उन्होंने कहा कि उनके और मोदी के बीच में कोई दिक्कत नहीं है। उनकी रथयात्रा जब गुजरात पहुंचेगी तो मोदी ही उसका स्वागत करेगें। आडवाणी की रथयात्रा कल से शुरू होकर तीन नवंबर को खत्म होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+