मां ने अपने ही 3 साल के बेटे को चाकू मारा

मां बेटे के रिश्ते को तार तार कर देने वाली घटना देवरिया के मदनपुर इलाके के दुर्धाली गांव में हुई जहां रहने वाली मेहरूनिसा ने यह दिल दहला देने वाली घटना के अंजाम दिया। आस-पास के लोगों के अनुसार मेहरूनिसा का तीन वर्ष का बच्चा रूस्तम घर के बाहर खेल रहा था। मेहरूनिसा ने घर के भीतर से रूस्तम को आवाज देकर बुलाया लेकिन वह मां के बुलाने पर भीतर नहीं गया।
बच्चों के खेल में मस्त रूस्तम को कई बार बुलाने पर भी जब व नहीं आया तो मेहरूनिसा गुस्से में बाहर आयी और बच्चे को जोर से डांटने लगी। इस पर भी जब बच्चे ने मां की बात पर ध्यान नहीं दिया तो उसने हाथों में लिया हुआ चाकू उसके पेट में घोंप दिया। चाकू लगने के बाद बच्चा जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। यह देखकर मेहरूनिसा मौके से भाग निकली।
आस-पास के लोगों ने जब बच्चे के रोने की आवाज सुनी तो वह बाहर आए और बच्चे को उठाकर गोरखपुर के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और बताया कि बच्चे पर उसकी मां ने हमला किया। पुलिस मेहरूनिसा की तलाश कर रही है वहीं कुछ लोगों ने बताया कि मेहरूनिसा अपने मायके भाग गयी है। फिलहाल मेहरूनिसा के ससुराल की ओर से अभी तक इस मामले में कुछ नहीं कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications