बसपा सरकार के खात्मे तक चलेगा क्रांति रथ: अखिलेश यादव

People Wants SP back: Akhilesh Yadav
लखनऊ। जब तक राज्य से बसपा की सरकार का खात्मा नहीं हो जाएगा तब सपा का संघर्ष जारी रहेगा। सपा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि बसपा शासनकाल में उत्तर प्रदेश में जनता तो नहीं लेकिन अपराधी अवश्य भयमुक्त हैं। सरकार को प्रदेश की सत्ता से हटाना ही होगा इसके लिए जनता को समाजवादी पार्टी का पूरा साथ देना होगा।

प्रदेश के विभिन्न इलाकों में क्रांति रथ लेकर चुनावी यात्रा कर रहे श्री यादव काक हना है कि अब समय आ गया है कि राज्य में बसपा की सरकार को हटाकर सपा का राज कायम किया जाए। क्रांतिरथ के चौथे चरण के तहत सीतापुर की जाते हुए अखिलेश यादव का जगह-जगह स्वागत हुआ। इस अवसर पर उत्साहित अखिलेश यादव ने कहा कि जनता बसपा सरकार को हटाने के लिए व्याकुल है।

जो पैसा जनता के विकास के लिए लगना चाहिए था वह पैसा सरकार पार्कों व स्मारकों के निर्माण में खर्च कर रही है। श्री यादव ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और लूट का साम्राज्य है तथा लोकतंत्र मजाक बनकर रह गया है। मुख्यमंत्री खुद कालाधन और उगाही के फेर में हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त हैं तथा कई विधायक लूट, अपहरण तथा हत्या जैसे अपराधों में जेल में बन्द हैं।

कई मंत्री लोकायुक्त की सिफारिश पर हटाये जा चुके हैं और कइयों की जांच चल रही है। श्री यादव ने एक बार फिर मायावती की चिठ्ठियों का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जनता को धोखा दे रही हैं। उन्होंने कहा कि मायावती चाहे जितनी भी चिठ्ठियां लिख लें लेकिन अब मुस्लिम उनके झांसे में नहीं आने वाला है उसे पता है कि उसका हित किस पार्टी के साथ है। उन्होंने जनता का आहवान किया कि इस चुनाव में बसपा सरकार को उखाड़ फेंकना होगा ताकि राज्य में कानून व्यवस्था कायम हो और अपराधियों का सफाया हो जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+