गडकरी के भाषणों के संकलन का विमोचन

महाराष्ट्र की राजनीति में विकास की छाप छोड़ने के बाद गडकरी राष्ट्रीय राजनीति में भी उसी दिशा पर आगे बढ़ रहे हैं। उनकी किताब इसी की एक कड़ी है। किताब के विमोचन के अवसर पर श्री श्री रविशंकर के आलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, संघ के सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी और पत्रकार एमजे अकबर भी उपस्थित थे। इस दौरान रविशंकर ने कहा कि समाज के नेतृत्व के लिए गडकरी जैसी सोच व समझ वाले व्यक्तियों की ही जरूरत है। सुरेश सोनी ने गडकरी के लेखक व गंभीर वक्ता न होने पर चुटकी ली, लेकिन उनको विकास की दिशा में ले जाने वाला राजनेता भी करार दिया।
एमजे अकबर ने विभाजन की त्रासदी से लेकर विकास के मौजूदा हालात का जिक्र करते हुए गडकरी की तारीफ करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। आडवाणी ने भी विकास के मोर्चे पर भाजपा अध्यक्ष की तारीफ की। प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित 392 पृष्ठ की गडकरी की इस पुस्तक में उनके 24 भाषणों का संकलन है। अब देखना है कि यह पुस्तक गडकरी को कितना मदद देती है क्योंकि अभी हाल में ही उनके सामने कई बड़ी चुनौतिया सामने खड़ी हैं जिसमें यूपी चुनाव भी एक है।












Click it and Unblock the Notifications