मुंबई हमला: सुप्रीम कोर्ट कल करेगी कसाब की अपील पर सुनवाई

न्यायमूर्ति आफताब आलम और न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई की पीठ अपील पर सुनवाई करेगी। गत दो सितंबर को शीर्ष अदालत ने 26 नवंबर पर हमला मामले के दो आरोपियों फहीम अंसारी और शबाउद्दीन अहमद को बरी किए जाने के खिलाफ महाराष्ट सरकार की याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जताई थी।
हालांकि, उसने कसाब पर कोई आदेश देने से तब इंकार कर दिया था जब राज्य सरकार ने दलील दी कि मौत की सजा को चुनौती देने वाले उसके पत्र को इस अपील के साथ नत्थी कर दिया जाना चाहिए। पीठ ने कहा था, हम इस संबंध में कदम उठा रहे हैं। बंबई उच्च न्यायालय ने गत 21 फरवरी को निचली अदालत के उस फैसले को बरकरार रखा था जिसमें कसाब को मुंबई हमले के लिए मौत की सजा सुनाई गई थी।












Click it and Unblock the Notifications