हिजबुल मुजाहिदीन का कुख्यात आतंकी मुठभेड़ में ढे़र

वह मरम्मत के अलावा स्योजधार, सुद्धमहादेव आदि क्षेत्रों में भी आतंकी गतिविधियां चला रहा था। कई बार सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में बच निकलता था। शुक्रवार देर शाम सुरक्षाबलों को सूचना मिली कि वसीम एक ढोक में छिपा हुआ है। रात को ही दस आरआर व डोडा पुलिस के जवानों ने ढोक को घेर लिया और सुबह आत्मसमर्पण के लिए कहा तो गोलियां बरसानी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया।
अधिकारियों की मानें तो हिजबुल मुजाहिदीन के इस कुख्यात आतंकी के मारे जाने के बाद इस संगंठन के कुछ आतंकी सर्तक जरुर हो गये है। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में अभी भी छानबीन की जा रही है और जवानों को ऑपरेशन सर्च पर लगा दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications