दिल्ली में गार्ड का हत्यारा पकड़ा गया

पुलिस ने राकेश को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल पिस्टल और कार बरामद कर लिया। जिला पुलिस उपायुक्त छाया शर्मा ने बताया कि सात सितंबर की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि वसंत विहार स्थित राजसिंह फार्म हाउस के गार्ड लाल बहादुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। लाल बहादुर के भाई रामसिंह ने बताया कि उसको राकेश पर शक है जो फार्म हाउस के पास ही चाय की दुकान चलाता था।
राकेश फरवरी 2010 में भी लाल बहादुर की हत्या करने का प्रयास किया था। एक सूचना पर पुलिस के हत्थे चढ़े राकेश ने बताया कि लाल बहादुर भी चाय की दुकान चलाता था। वह दुश्मनीवश उसके दुकान पर काम करने वाले नौकरों को भगा देता था। जिससे उसे दुकान बंद करनी पड़ी। बदला लेने के लिए एक दिन उसने लाल बहादुर पर चाकू से हमला किया, लेकिन लाल बहादुर ने राड से हमला कर उसे जख्मी कर दिया। दूसरी बार उसके कमरे में केरोसिन गिराकर गैस सिलेंडर खोल दिया और आग लगा दी। लेकिन धमाके में वह भी घायल हो गया। मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। यह मामला अभी अदालत में चल रहा है। उसने लाल बहादुर को सुलहनामा करने को कहा लेकिन उसने मना कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications