धोखे से बदल दिया एटीएम कार्ड, 40 हजार गायब

ATM
दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली में बदमाशों ने एक महिला के एकाउंट से 40 हजार रुपये निकाल लिए। वह भी एटीएम कार्ड बदलकर। पुलिस ने जांच के दौरान एटीएम पर लगे सीसीटीवी फुटेज से दोनों युवकों का फोटो बरामद कर लिया है। हीरा पार्क, नजफगढ़ निवासी सुरेश देवी 30 सितंबर को सब्जी मंडी स्थित एचडीएफसी के एटीएम पर बैलेंस चेक करने गई थी। सुरेश के साथ उसका बेटा आकाश था। आकाश एटीएम में कार्ड लगाकर जांच कर रहा था, लेकिन मशीन काम नहीं कर रही थी। तभी 25 और 35 साल के दो युवक बूथ में घुसे। एक ने आकाश से कार्ड और पिन नंबर लेकर बैलेंस जानने की कोशिश की, लेकिन पता नहीं चल पाया।

इसके बाद युवक आकाश को दूसरा कार्ड देकर चला गया। मां-बेटे बिना कार्ड जांचे घर लौट आए। दो अक्तूबर को आकाश ने रुपये की हेराफेरी की
शिकायत बैंक से की। जांच में पता चला कि उनको दिया गया एसबीआई बैंक का कार्ड नरनूल का है। नरनूल के खाते की जांच से पता चला कि सुरेश के खाते से 40 हजार रुपये मुजफ्फरनगर निवासी मुनेश देवी के खाते में और 18 हजार रुपये पश्चिम विहार निवासी प्रभु शंकरलाल के खाते में भेजा गया है।

उधर यमुनापार में अलग-अलग मामलों में बदमाशों ने महिला समेत दो लोगों की चेन झपट ली। भजनपुरा में बाइक सवार बदमाशों ने दिल्ली सरकार में जोनल रेवेन्यू अधिकारी के गले से दो चेन झपट ली। वहीं फर्श बाजार में बदमाशों ने एक बुजुर्ग से चेन झपट ली। पहले मामले में बदमाशों ने यमुना विहार सी-4 निवासी उषा कपूर (58) को निशाना बनाया।

उषा सीलमपुर स्थित दिल्ली सरकार के रेवेन्यू दफ्तर में अधिकारी हैं। शुक्रवार दोपहर वह घर जा रहा थी। वह सी-4 यमुना विहार पहुंची तभी सामने से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। बाद में उषा को पता चला कि उनके गले से दोनों चेन गायब थी। दूसरे मामले में बदमाशों ने फर्श बाजार में अनिल कौशिक (57) की चेन झपट ली। तेलीवाड़ा, छोटा बाजार शाहदरा निवासी अनिल शुक्रवार सुबह बाजार निकले। धर्मशाला के पास बाइक सवार बदमाशों ने इनके गले से चेन झपट ली। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। ब्यूरो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+