दोस्त के पिता को थप्पड़ के बदले गोली से उड़ाया

पुलिस उपायुक्त अनिल कुमार ओझा ने बताया कि घटना 5 अक्टूबर की है। नवीन प्लेस इलाके के डीटीसी बस कंडक्टर अजीत सिंह को घर के बाहर गोली मारी गई थी। अजीत की पत्नी सीआरपीएफ में हेड कांस्टेबल है और बड़ा बेटा मनोज दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है। पुलिस जांच में पता चला कि घटना के समय पड़ोस में रहने वाला संजय गली में भागता हुआ दिखा था। उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला, लेकिन पुलिस ने शुक्रवार शाम सुरखपुर स्थित एक मकान से संजय को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में संजय ने बताया कि अजीत के छोटे बेटे विजय ने सिम कार्ड खरीदने के लिए उससे 300 रुपये उधार लिए थे। घटना से करीब 15 दिन पहले संजय ने अजीत से अपने रुपये वापस मांगे, तो उसने देने से इंकार कर दिया। साथ ही उसे एक हजार रुपये चोरी करने के इल्जाम में फंसाने की बात भी कही। संजय तब भी रुपये मांगता रहा, तो अजीत ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। इसी का बदला लेने के लिए उसने उसे गोली मार दी। जिसमें उसकी मौत हो गई। संजय मृतक के बेटे का दोस्त है।












Click it and Unblock the Notifications