'कानून व्यवस्था पर भी राजनीति कर रही है बसपा'

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा है कि सत्तारूढ़ दल कानून व्यवस्था के मुद्दों को भी वोट बैंक की नजर से देख रहा है। प्रशासन बसपा के तंत्र की तरह हो गया है। इसके कारण प्रशासनिक अधिकारी निष्पक्ष होकर अपराधी एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहे हैं जिसके कारण प्रदेश में सा प्रदायिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
पाठक ने बहराइच में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुई घटना की निन्दा करते हुए कहा कि दुर्गा प्रतिमा के जुलूस पर हुए हमले तथा पुलिस द्वारा अकारण जुलूस पर लाठीचार्ज से उत्पन्न स्थिति के लिए राज्य सरकार जि मेदार है। श्री पाठक ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था सरकार की जिम्मेदारी है। सरकार को ध्यान रखना चाहिए कि उसके किसी कृत्य से किसी समाज की भावनाएं न आहत हों।
इसी तरह प्रतापगढ़ में भी दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर हुए तनाव को लेकर जिला प्रशासन एवं सरकार की अकर्मण्यता पूरी तरह जि मेदार है। उन्होंने आपराधिक तत्वों की तत्काल गिर तारी की मांग करते हुए निर्दोष लोगों पर से फर्जी मुकदमें तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की है। पाठक ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने बहराइच में हुए उपद्रव के लिए पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह, विधायक लल्लू सिंह, सुभाष त्रिपाठी तथा प्रतापगढ़ की घटना के लिए पूर्व सांसद रमेश चन्द्र द्विवेदी, प्रभाशंकर पाण्डेय की कमेटी बनाई है जो घटनाओं की पूरी छानबीन करके अपनी पूरी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को सौंपेगी।












Click it and Unblock the Notifications