मैं पागलखाने जाने को तैयार हूं अगर अन्ना भी साथ चलें: दिग्विजय

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिग्विजय सिंह ने कहा है कि भाजपा ने अन्ना हजारे को राष्ट्रपति पद का सपना दिखाया है कि उन्हें अगले राष्ट्रपति चुनाव में सर्वदलीय उम्मीदवार के तौर पर पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अन्ना बीजेपी के बहकावे में आ गए हैं और बीजेपी के इशारे पर काम कर रहे हैं। मालूम हो कि अन्ना के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के पीछे किसका हाथ है इस पर हमेशा से कई तरह के सवाल उठते रहे हैं।
दिग्विजय सिंह ने अन्ना के आंदोलन के पीछे आरएसएस का हाथ होने की बात कही थी, जिसके बाद अन्ना ने दिग्विजय को पागलखाने भेजने की बात कही थी। इस मामले में दिग्विजय सिंह ने कहा कि मेरी बात बिल्कुल सही है, क्योंकि अब तो आरएसएस खुद आंदोलन के पीछे अपना हाथ बता रही है। दिग्विजय ने कहा कि वह पागलखाने जाने को तैयार हैं, लेकिन शर्त यह है कि अन्ना भी उनके साथ चलें।












Click it and Unblock the Notifications