सौ रुपये के लिये दोस्त ने की दोस्ती की हत्या

गौरतलब है कि 25 वर्षीय दीपक की हत्या गुरूवार रात करीब दस बजे आईएमटी मानेसर स्थित होंडा कंपनी के गेट के सामने कर दी गई थी। नेपाल के नोवाली गांव जिला पताड़ी का रहने वाला दीपक मानेसर के एक ट्रांसपोर्टर में कैंटर चलाता था। वह रात को कंपनी से वेस्ट लादने के लिए गुडग़ांव आया हुआ था। वहीं पर आरोपी मान सिंह भी कैंटर लेकर आ गया। दोनों अपने परिवार के साथ अलियर ढाड़ा गांव में किराये पर रहते थे।
दोनों ने कैंटर में ही बैठकर शराब पी। नशे में धुत होने के बाद 32 वर्षीय मान सिंह ने दीपक से उधार लिए सौ रुपये मांगे, जिन्हें देने में दीपक ने आनाकानी तो दोनों में लड़ाई हो गई। लड़ाई के दौरान ही मान ने कैंची उठा दीपक के सीने, गले व पेट में ताबड़तोड़ तीन वार किए। दीपक जख्मी होकर गिर गया। इसके बाद मान सिंह मौके से भाग गया। कुछ ट्रक चालकों ने पुलिस को सूचना। अस्पताल में चिकित्सकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications