पीएम की आलोचना ठाकरे को पड़ी भारी, मुकदमा दर्ज
शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे को पीएम मनमोहन सिंह और यूपीए सुप्रीमो सोनिया गांधी पर टिप्पणी भारी पड़ी। उनके ऊपर मुकदमा दर्ज किया गया है। उनके ऊपर रैली के दौरान ध्वनि प्रदूषण नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
दशहरा रैली के दौरान भीड़ को संबोधित करते हुए ठाकरे ने सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अन्ना पर निशाना साधा था। पुलिस का कहना था कि तय लाउडस्पीकरों की संख्या से ज्यादा लाउडस्पीकर का प्रयोग किया गया है जिससे कि ध्वनि प्रदूषण हुआ जबकि उन्होंने कहा था कि वो सारे नियमों का पालन करेगें।
गौरतलब है कि गुरूवार को दशहरे के मौके पर बाल ठाकरे ने पीएम मनमोहन सिंह के बारे में कहा था कि मनमोहन सिंह जो कुछ बोलते हैं उसे कोई नहीं समझता और ऐसा ही मुख्यमंत्री चव्हाण के साथ भी है। जो कि सोनिया जी की लिखी हुई स्क्रीप्ट बोलते हैं। यही नहीं उन्होंने अन्ना हजारे के लिए कहा था कि रामलीला मैदान में अन्ना हजारे का अनशन नहीं फाइव स्टार ड्रामा चल रहा था।













Click it and Unblock the Notifications