अन्ना के अनशन को बाल ठाकरे ने फाइव स्टार ड्रामा बताया

अन्ना अनशन के नाम पर मंच से चिल्ला रहे थे वहीं उनकी टीम मैदान में जुड़े 35 हजार लोगों के साथ खाना-पीना खाकर पार्टी मना रही थी। इस बात का सबूत उनके खुद एक नेता है, जो अन्ना के अनशन में शामिल होने के लिए दिल्ली गये थे, जहां अन्ना टीम के अहम सदस्य ने उनसे पूछा कि आप कौन सा जूस लेना पसंद करेगें? इससे ये साबित होता है कि रामलीला मैदान में अनशन के नाम पर फाइव स्टार ड्रामा चल रहा था।
बाल ठाकरे के तरकश के तीर यहीं समाप्त नहीं हुए उन्होंने कहा कि अन्ना टीम में आपस में ही मतभेद है। अरविंद केजरीवाल को माइक पकड़ने का बहुत शौक है, वो एक बार उसे पकड़ लेते हैं तो उसे छोड़ते नहीं है तो वहीं प्रशांत भूषण बहुत ही इगोस्टीक व्यक्ति है। वो जानबूझकर हर चीज को गलत बताता था तो वहीं किरण बेदी के लिए उन्होंने कहा कि मैडम का दादागिरी की आदत है, आईपीएस रहते कमिश्नर बन नहीं पायीं तो चली है अन्ना आंदोलन में शामिल होने।
बाल ठाकरे ने कहा कि अनशन करने से देश से भ्रष्टाचार दूर नहीं होने वाला। अन्ना के नाटक को बहुत जल्द जनता समझ लेगी। बाल ठाकरे के इस बयान और आरोप पर अन्ना हजारे ने कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया, उन्होंने कहा कि वो जो कह रहे हैं उन्हें कहने दो, उनके कहने से क्या होता है। हर इंसान के अंदर अपमान सहने की शक्ति होनी चाहिए। और मेरे पास वो शक्ति है।












Click it and Unblock the Notifications