जीएसटी पर चर्चा 14 अक्टूबर को होगी

Empowered Committee on GST to meet on Oct 14
दिल्ली (ब्यूरो। जीएसटी पर बिहार के उप मुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी की अध्यक्षता वाली राज्यों के वित्त मंत्रियों की अधिकार प्राप्त समितियों की बैठक यहां 14 अक्टूबर को होगी इस बैठक में नई अप्रत्यक्ष कर पद्धति को लागू करने संबंधित मसलों के समाधान पर चर्चा होगी।

सुशील मोदी ने कहा कि माल एवं सेवा कर (जीएसटी) पर और केंद्रीय बिक्री कर (सीएसटी) को खत्म करने के एवज में मुआवजे के भुगतान और मूल्यवर्धित कर यानी वैट से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। जीएसटी लागू करने के संबंध में एक संवैधान संशोधन विधेयक संसद में पेश किया जा चुका है। यह इस समय स्थाई समिति के पास है। पर अभी जीएसटी के बारे में केंद्र और राज्यों के बीच कई मुद्दो पर मतभेद है। इन मुद्दों में प्राकृतिक आपदा के समय राज्यों द्वारा उपकर लगाने के प्रावधान, कराधान के मामलों में राज्यों की स्वायत्तता, जीएसटी विवाद निवारण प्राधिकार की शक्तियों और जीएसटी के बारे में केंद्र और राज्यों के बीच अभी सहमति नहीं बन पाई है।

मोदी ने कहा कि तीन साल पहले सीएसटी चार फीसदी से घटाकर दो फीसदी कर दी गई। इसके कारण जिन राज्यों को राजस्व का नुकसान हुआ है उसकी भरपाई केंद्र को करनी है पर दो साल से 2010-11 और 2011-12 के दौरान कई राज्यों को मुआवजा नहीं मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+