दिल्ली: चोर-सिपाही के खेल में बच्चे ने दोस्त को गोली मारी

राजेश्वर के पड़ोस में डेयरी फार्म में काम करने वाला रामचंद्र सपरिवार रहता है। उसका बेटा राजू (बदला हुआ नाम) और चंदन शनिवार रात चोर-सिपाही का खेल खेल रहे थे। इसी दौरान घर में रखा तमंचा राजू के हाथ लग गया। चंदन जैसे ही उसके सामने आया। उसने गोली चला दी। घटना के वक्त मृतक किराएदार के 12 साल के बच्चे के साथ घर में रखी पिस्तौल से खेल रहा था। इस मामले में पुलिस ने किराएदार को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार किराएदार ने पुलिस को बताया कि उसे पिस्तौल कहीं पड़ी मिली थी। बच्चा दूसरे किराएदार का बेटा बताया जा रहा है।
पुलिस ने इस किशोर को बाल सुधार गृह भेजकर दोनों बच्चों के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि गोली चलाने वाले बच्चे के पिता ने ही घर में कट्टा रखा और वारदात के बाद उसे नजफगढ़ नाले में फेंक दिया । पुलिस को पता चला कि दूध की डेयरी पर नौकरी करने वाला रामचंद्र अपने मित्र के घर से पिस्तौल लाया था। उसने पिस्तौल कमरे में कपड़ों के बीच छिपा दी थी, जो उसके बेटे रवींद्र के हाथ लग गई। फिर दोनों बच्चे इसके साथ खेलने लगे। पुलिस कट्टे की तलाश कर रही है। पुलिस को पता चला है कि तमंचा राजेश्वर के मित्र का था। उसे उसने अपने घर पर रखा था।
उधर इसी तरह सहरानपुर मे अध्यापक के जरा सा डांटने पर गुस्साए छात्र ने उन्हें चाकू से हमला कर लहूलुहान कर डाला और भाग खड़ा हुआ। छात्र को निष्कासित कर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है। बड़गांव के आदर्श इंटर कालेज की कक्षा 11 में अध्यापक जगदेव सिंह का पहला पीरियड था। कक्षा में उल्टी सीधी पड़ी कुर्सियां सही करने को कहा तो छात्र सुमित ने ऐसा करने से मना कर दिया। अध्यापक ने उसे डांटा तो उसने चाकू से हमला कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications