हरियाणा में नहीं बज रही एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया की घंटी

बीएसएनएल ने हरियाणा में कई निजी कंपनियों की लाइनें काटीं बीएसएनएल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमने हरियाणा सर्किल में एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया की सेवाओं को डिस्कनेक्ट कर दिया है। बीएसएनएल ने कल आरकाम और टाटा टेलीसर्विसेज की सेवायें बहाल कर दी लेकिन एयरटेल, वोडाफोन और आईडिया के कनेक्शन अभी बहाल नहीं किये हैं।
निजी कंपनियों की संस्था सीओएआई ने एक बयान जारी कर बीएसएनएल की आलोचना की और कहा कि टीडीसैट के आदेश के बावजूद कुछ निजी कंपनियों का कनेक्शन बहाल नहीं किया गया है। उल्लेखनीय है कि बीएसएनएल का इंटरकनेक्शन यूजर्स चार्ज को लेकर इन कंपनियों से विवाद है और वह इनसे बकाया राशि का भुगतान करने को कह रहा है। बीएसएनएल के लैंडलाइन उपभोक्ताओं को इन कंपनियों के मोबाइल नंबरों पर फोन करने में दिक्कत आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications