बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा आजाद नहीं रहे

वह मधुबनी जिले के लौकहा विधान सभा क्षेत्र से सदस्य थे। कीर्ति झा आजाद ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर लोदी रोड स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा। जद यू विधायक भागवत झा का गत 23 सितंबर को ब्रेन हेमरेज हो गया था। उसके बाद उनका इलाज स्थानीय अस्पताल में हो रहा था। पर अचानक तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें एयर एम्बुलेंस से नई दिल्ली ले जाया गया, औऱ उन्हें पिछले नौ सितंबर को एम्स में भर्ती कराया गया। कीर्ति झा आजाद ने बताया कि वे पिछले तीन दिनों से लाइफ सुपोर्ट सिस्टम पर चल रहे थे जहां उन्होंने तड़के तीन बजकर 30 मिनट पर अंतिम सांस ली।
गौरतलब है कि भागवत झा के बेटे कीर्ति झा आजाद पूर्व क्रिकेटर है और इस समय भारतीय जनता पार्टी से दरभंगा के सांसद हैं। स्वतंत्रता सेनानी रहे भागवत झा आजाद बिहार में मुख्यमंत्री बनने से पहले केंद्र में भी मंत्री रह चुके थे।












Click it and Unblock the Notifications