पाक की असहमति के बावजूद अमेरिका ने दबोचा ओसामा

कैबिनेट डिविजन की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधिश जावेद इकबाल की अध्यक्षता वाले आयोग ने एक प्रमुख सुरक्षा एजेंसी से कल पूछताछ की थी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आयोग ने आईएसआई के अधिकारियों से पूछताछ की थी। बयान के अनुसार आईएसआई अधिकारियों ने आयोग को बताया कि यह अभियान अमेरिकी अधिकारियों ने पाकिस्तान को सूचित किए बगैर एकतरफा तौर पर किया।
आईएसआई दल ने 2 मई को एबटाबाद में ओसामा के खिलाफ चलाए गए अमेरिकी अभियान के बारे में विस्तृत ब्योरा दिया और इस पर अपना पक्ष रखा था। आतंकी ओसामा की मौत के बाद अमेरिका ने कहा था कि पाकिस्तान को ओसामा बिन लादेन के देश में छिपे होने की जानकारी थी। इसके बाद यह भी खुलासा हुआ था कि अमेरिका सेना ने जानबूझकर पाक को इस अभियान की जानकारी नहीं दी थी। अमेरिका को आशंका थी कि अगर पाकिस्तान को इसकी जानकारी मिल गई तो वह ओसामा को कहीं दूसरी जगह छिपा देगा।












Click it and Unblock the Notifications