रब्बानी की हत्या में हाथ होने से हक्कानी नेटवर्क का इंकार
हक्कानी
नेटवर्क के ऑपरेशनल प्रमुख सिराजुद्दीन हक्कानी ने अपने गुट के अफगानिस्तान में बुरहानुद्दीन रब्बानी की हत्या में शामिल होने से इंकार किया है। इसके अलावा गुट ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ किसी भी प्रकार के संबंधों से भी इंकार किया है। हक्कानी ने बीबीसी को दिए एक साक्षात्कार में कहा, हमने बुरहानुद्दीन रब्बानी को नहीं मारा और इस बारे में प्रवक्ताओं द्वारा कई बार कहा जा चुका है। id="toptextpromo">उसने
यह भी कहा कि गुट का पाकिस्तान की आईएसआई से भी कोई संपर्क नहीं है। अमेरिकी अधिकारी अफगानिस्तान में कई हमलों के लिए हक्कानी नेटवर्क को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। हक्कानी नेटवर्क प्रमुख ने कहा कि काबुल में अमेरिकी दूतावास, नाटो मुख्यालय और दूसरे हमलों के लिए इस्लामिक एमिरेट जिम्मेदार है और इन हमलों के आदेश तालिबान की सैन्य परिषद ने दिए थे। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>अफगानिस्तान
में 1996 में तालिबान सरकार के सत्ता संभालने पर उसे इस्लामिक एमिरेट नाम दिया गया था। हक्कानी ने तालिबान प्रमुख मुल्ला उमर के प्रति प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए कहा, वह हमारा नेता है और हम उसकी बात मानते हैं। मालूम हो कि कुछ दिनों पूर्व रब्बानी की एक आत्मघाती बम के माध्यम से हत्या कर दी गई थी।











Click it and Unblock the Notifications