मुलायम ने कहा चिदंबरम क्या समझेंगे उत्तर भारतीयों की परेशानी

पी. चिदम्बरम दोषी हैं या नहीं उन पर कोई कार्यवाही होनी चाहिए या नहीं इस मुददे पर मुलायम सिंह याद सीधे तौर पर कुछ भी कहने से बचते रहे लेकिन उन्होंने यह अवश्य कह दिया कि गृहमंत्री का पद उनकी बजाय किसी उत्तर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसद को मिलना चाहिए। मुलायम ने कहा कि लोक सभा में उत्तर भारत की सीटें सबसे अधिक है बावजूद इसके गृहमंत्री का पद उससे दूर है।
उन्होंने कहा कि गृहमंत्री जब भी कोई योजना बनाते हैं तो उन्हें उत्तर भारत की जनता का ध्यान नहीं रहता है क्योंकि उन्हें यहां की भौगोलिक स्थित की जानकारी नहीं होती और न ही उन्हें यहां की जनता की समस्या का ही पता होता है ऐसे में देश में बनने वाली योजनाएं उत्तर भारत के लिए कल्याणकारी साबित नहीं हो पाती। उनका कहना है कि यदि गृहमंत्री की कुर्सी पर उत्तर भारत का सांसद होगा तो उसे यहां की जनता की समस्याओं की पूरी जानकारी होगी तथा वह यहां की जनता के लिए बेहतर योजनाएं बना सकेगा।
उन्होंने कहा कि हिन्दी भारत में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है बावजूद इसके देश का गृहमंत्री इस भाषा से ही अनभिज्ञ है ऐसे में वह यहां की जनता के दुख दर्द को क्या समझेगा। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री को इस बात पर विचार करना चाहिए तथा गृहमंत्री के पद पर उत्तर भारत का सांसद नियुक्ति किया जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications