दिल्ली: प्यार में पगलाए प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मारी
दिल्ली
(ब्यूरो)। एक सर्वे के अनुसार महानगरों में लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं। इसकी ताजी मिसाल दिल्ली में रविवार को देखने को मिला जब एक पगलाए प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को उसके घर के चौखट पर ही गोली मार दी। इससे लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस एमबीए छात्रा के कहने पर अपराधी को पकड़ने की हरसंभव कोशिश कर रही है। id="toptextpromo">प्राप्त
जानकारी के अनुसार, दिल्ली का एक खास इलाका नरेला में मोटरसाइकिल सवार दो युवक रविवार की रात एमबीए छात्रा को उसके घर पर गोली मार दी। वारदात के समय छात्रा कार खड़ी कर घर के अंदर जा रही थी। गोली छात्रा के दाहिने हाथ और कमर में लगी है। नरेला थाना पुलिस ने उसे सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती करा दिया, लेकिन बाद में उसे एक अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने युवती से पूछताछ के आधार पर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। प्रेम-प्रसंग का मामला होने की आशंका जताई जा रही है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>पीड़ित
छात्रा का नाम नेहा है। वह नरेला के शिव नगर में रहती है। उसके पिता नरेला अनाज मंडी में व्यापार करते हैं। वह एमबीए की पढ़ाई कर रही है। रविवार की रात करीब आठ बजे वह कार से घर लौटी। कार खड़ी कर वह घर के अंदर जा रही थी, तभी अचानक मोटरसाइकिल से दो युवक आए और कुछ दूरी के फासले से उस पर दो गोलियां चला दीं। इसके बाद फरार हो गए। पुलिस उपायुक्त बीएस जायसवाल का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। हालांकि पुलिस आपसी रंजिश को लेकर भी अपनी जांच आगे बढ़ा रही है। पुलिस जल्द ही अपराधियों को दबोच लेगी।











Click it and Unblock the Notifications