दिल्‍ली: बहू से झगड़ा हुआ तो पोते को मार डाला

Murder
दिल्ली (ब्यूरो)। बहू से बदला लेने के लिए ही दादी ने ही पोते की हत्या की थी। जांच में इस बात का खुलासा होने के बाद पुलिस ने इस जालिम महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला और बहू के बीच अक्सर झगड़ा होता था। फिलहाल, महिला का सुश्रुत ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है। उसके ठीक होने के बाद पुलिस उसे अदालत में पेश करेगी।

सचिन पत्नी राखी और 8 साल के बेटे समीर के साथ संतनगर बुराड़ी में रहता था। सचिन ग्रामीण सेवा चलाता है। राखी और सचिन की मां रीना (55) के बीच अक्सर झगड़ा होता था। इससे रीना दो माह पहले बेटे और बहू से अलग रहने लगी, लेकिन वह पोते को अक्सर स्कूल छोड़ने और उसे लाने जाती थी।

शुक्रवार की शाम रीना समीर को लेकर पाठक प्रापर्टी डीलर के कार्यालय पहुंची। यहां उसने पोते की गला घोंटकर हत्या कर दी और खुद फांसी का फंदा लगाकर पंखे से झूल गई, लेकिन एक राहगीर ने इसी दौरान उसे फंदे से नीचे उतार लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि महिला अभी भी बयान देने की स्थिति में नहीं है लेकिन पुलिस ने उसे पोते की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि उसकी तबीयत ठीक होने के बाद उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

उधर पुलिस ने बेटी की हत्या का प्रयास करने वाले मुहर्रम अली को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी ने शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो चार सितंबर को मुहर्रम अली ने अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी की चाकू से गला रेत दिया था। बच्ची को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी जान बच गई। एक सूचना पर पुलिस ने शनिवार को सरायकाले खां से मुहर्रम अली को गिरफ्तार कर लिया।

रिक्शा चालक मुहर्रम अली पत्नी और डेढ़ साल की बच्ची के साथ नीला गुंबद इलाके में पटरी पर रहता है। चार सितंबर को उसने पत्नी से शराब के लिए रुपये मांगे। पत्नी के इनकार पर उसने बच्ची की हत्या करने की धमकी दी। इसके बावजूद पत्नी ने रुपये नहीं दिए तो उसने सब्जी काटने वाले चाकू से डेढ़ साल की बच्ची का गला रेत दिया। मुहर्रम पत्नी को मारना चाहता था, लेकिन उसकी पत्नी ने शोर मचा दिया। लोगों को आता देख वह भाग निकला। उसकी पत्नी ने बच्ची को एम्स के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने एक सप्ताह बाद छुट्टी दे दी। वहीं शनिवार को एक सूचना पर पुलिस ने उसे दबोच लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+